Saturday, 24 January 2026

सामग्री 

१  कप अरहर दाल,गाढ़ेपन के लिए २ बड़े चम्मच चावल। 

मसाले और तड़का

१/२   कप साबुत धनिया,२  बड़े चम्मच चना दाल,१ बड़ा चम्मच उड़द दाल, १० -१२ सूखी लाल मिर्च १  छोटा चम्मच मेथी दाना,१  बड़ा चम्मच जीरा,सूखे हुए या ताज़ा भूनें २० -२५ करी पत्ते ,१ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,१/२  छोटा चम्मच हींग,२ बड़े चम्मच इमली का पाउडर,स्वादानुसार नमक,१ बड़ा चम्मच बड़ा  कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर।  

 विधि

 एक पैन में अरहर दाल और चावल को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि वे हल्के सुनहरे न हो जाएं और उनमें से सोंधी खुशबू न आने लगे। इसे निकालकर अलग रख दें उसी पैन में चना दाल, उड़द दाल, मेथी, जीरा, धनिया और सूखी लाल मिर्च डालें। इन्हें २-३ मिनट तक भूनें। अंत में करी पत्ता डालकर तब तक भूनें जब तक वो क्रिस्पी न हो जाएं। सभी भुनी हुई सामग्रियों को एक प्लेट में निकालें और पूरी तरह ठंडा होने दें अब मिक्सी में भुनी हुई दालें, मसाले, हल्दी, हींग, इमली पाउडर, नमक और कश्मीरी मिर्च डालें। इसे पीसकर एक हीन पाउडर बना लें तैयार प्रीमिक्स को एक एयरटाइट कंटेनर में रखें। यह फ्रिज के बाहर २ महीने और फ्रिज में ६  महीने तक खराब नहीं होता।

सांभर कैसे तैयार करें

अपनी पसंद की सब्जियाँ जैसे' सहजन, कद्दू, गाजर, बैंगन पानी में उबाल लें १ कप उबली हुई सब्जियों में ३ -४ बड़े चम्मच प्रीमिक्स और थोड़ा गरम पानी मिलाएं। इसे ५ मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें अगर आप चाहें तो ऊपर से राई और करी पत्ते का तड़का लगा सकते हैं, वैसे यह बिना तड़के के भी बहुत स्वादिष्ट लगता है अगर आप प्रीमिक्स में थोड़ा सा पिसा हुआ गुड़ मिला देंगे, तो सांभर का स्वाद एकदम होटल जैसा (खट्टा-मीठा) आएगा।

Popular Posts